Showing posts with label Politics. Show all posts
Showing posts with label Politics. Show all posts

Saturday, July 28, 2018

लोग नकारात्मक बातों और कृत्यों के बारे में बात करके, उस पर प्रतिक्रिया करके और उन्हें दूसरों के साथ शेयर करके जो तवज्जो नकारात्मकता को देते हैं उसी के कारण पूरे देश और समाज में नकारात्मकता फैली हुई है।

आज हम अपने देश में हर जगह नकारात्मकता का अनुभव कर रहे हैं। राजनीति, फिल्म उद्योग, बड़े व्यवसायी, और धर्म गुरु, ये सभी हमें नकारात्मकता बेचकर अपनी इरादों में सफल हो रहे हैं लेकिन इनके द्वारा बेचीं हुई नकारात्मकता मानवता को नुकसान पहुंचा रही है। नेता सामाजिक और धार्मिक विवाद पैदा करते हैं जो उन्हें मतदाताओं को आकर्षित करने में मदद करता हैं लेकिन यही सब समाज में घृणा और अराजकता भी पैदा करता हैं। फिल्म निर्मता और अभिनेता Sexual और असामाजिक Statements और गतिविधियों के द्वारा Controversy करके अपनी फिंल्मे Promote करते हैं लेकिन इस प्रकार की गतिविधियां और बयान युवाओं के सोच को प्रदूषित करते हैं। न्यूज़ चैनल उस सेलिब्रिटी, नेता और धर्म गुरु को ज्यादा फुटेज देते हैं जो अराजक और असामाजिक भाषण और बयान देते हैं। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम किसी नकारात्मक समाचार या बयान को कोई तवज्जो न दें । आपको पता होना चाहिए  कि ये नेता, समाचार चैनल, फ़िल्मी हस्तियां और धर्म गुरु आपके लिए नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वो अपने अराजक भाषण और बयान आपको बेचकर अपनी दुकानों को चला रहे हैं। वे अपने उद्देश्यों में सफल हो रहे हैं क्योंकि आप वही कर रह हैं जो वो चाहते हैं औरआप वो नहीं कर रहे हैं जो आपको करना चाहिए। सोशल मीडिया पर, आपको ऐसी किसी पोस्ट या समाचार पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए जो घृणा, नकारात्मकता और विवाद फैलती है। अगर वो समाचार या पोस्ट आपको पसंद नहीं है, तो आपको उस पर कमेंट करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्यूंकि जैसे ही आप किसी पोस्ट पर कमेंट करते हैं, आपके Contacts को वो पोस्ट Newsfeed में दिखने लगती है और जब वो उस पर कमेंट करते हैं, तो उनके Contacts को वो पोस्ट Newsfeed में दिखने लगती है और इस तरह आप उस पोस्ट/ समाचार को पसंद न करते हुए भी पूरे देश में उस पोस्ट/ समाचार को फैलाने में उन लोगों की मदद करते हैं। ऐसी बेकार की पोस्ट्स पर react करना तुरंत बंद करें क्योंकि आपको दूसरों को उनके नकारात्मक और दूषित उद्देश्यों को पूरा करने में मदद नहीं करनी चाहिए। बेहतर यह होगा कि आप उन पोस्ट्स और समाचारों को ignore कर दे और सिर्फ उन Posts / समाचारों पर ही  react करें या उन Posts / समाचारों को ही शेयर करें जो समाज की भलाई के लिए हैं। यदि आप उन न्यूज़  चैनलों को देखना बंद कर देते हैं जो अराजक नेताओं, हस्तियों और धर्म गुरुओं को अधिक फुटेज देते हैं, तो उनके चैनल की टीआरपी नीचे जाएगी और वे उन्हें फुटेज देना बंद करेंगे। यदि आप उन फिल्मों को नहीं देखते हैं जो केवल नकारात्मकता दिखाते हैं, तो फिल्म निर्माता वैसी फिल्मे बनाना  बंद कर देंगे। अगर आप उन Songs को सुनना बंद कर देते हैं जो एक लड़की के बारे में बकवास करते हैं, तो संगीतकार इस तरह के संगीत को बनाना बंद कर देंगे। एक और बात, ये सोचना बिलकुल बंद कर दें कि आप अकेले दुनिया को नहीं बदल सकते क्योंकि हर कोई यही सोचता है लेकिन सोचो, कि अगर हर कोई ये सोचने लगे कि वह नकारात्मकता को रोकने के और सकारात्मकता फैलाने के अपने प्रयासों को बंद नहीं करेगा फिर चाहे बदलाव आये या न आये, तो बदलाव अपने आप आ जायेगा।
मेरी राय में, हर इंसान को केवल सकारात्मक समाचार ही देखने चाहिए, सकारात्मक पोस्ट और लोगों के बारे में ही बात करनी चाहिए, सकारात्मक पोस्ट्स पर ही react करना चाहिए और उन्हें ही शेयर  करना चाहिए और नकारात्मक समाचार, पोस्ट और लोगों को पूरी तरह से Ignore करना चाहिए, तभी हम  अपने समाज, देश और इस दुनिया से नकारात्मकता को खत्म कर सकते हैं।

Saturday, June 2, 2018

Protesters को अमानवीय तरीकों का उपयोग करने के बजाय Protest करने के कुछ अच्छे तरीकों का उपयोग करना चाहिए।

मैंने Recently एक खबर सुनी कि किसान इन दिनों protest कर रहे हैं। मैंने उनके Protest पर Comment नहीं किया,  क्योंकि मुझे उनके संघर्ष, चुनौतियों और समस्याओं के बारे में कुछ भी नहीं पता था, लेकिन आज उनका दूध फैलाकर और सड़कों पर सब्जियां फेंककर Protest करने का तरीका देखकर मैं आश्चर्यचकित था। उन्हें खाने की चीज़ों को अपमानजनक तरीके से बर्बाद नहीं करना चाहिए। अगर वे दूध की आपूर्ति को रोकना चाहते थे, तो वे सारा दूध Store कर सकते थे और फिर, वे आवारा जानवरों को ये सारा दूध पिला  कर अपना प्रोटेस्ट दिखा सकते थे। और ये सब प्रोटेस्ट साइट पर ही करना  चाहिए था। ऐसा करके, वे General Public के लिए दूध की आपूर्ति बंद करके सरकार को अपना गुस्सा दिखा सकते थे। वो सारे दूध के Dairy Products बना कर बिना उसे बर्बाद किए हुए भी दूध की आपूर्ति बंद कर सकते थे। और जब आम जनता को बाजार में दूध की कमी महसूस होती तो उन्हें उनकी मांगों पर विचार करने के लिए सरकार को मजबूर करने में मदद मिल सकती थी। इसी तरह, वे सब्जियों और अन्य उत्पादों को आवारा जानवरों या अपने पालतू पशुओं को खिलाकर सरकार को दिखा सकते थे कि वे इन चीजों की बाजार में Supply नहीं कर रहे। लेकिन जैसे वे विरोध कर रहे हैं, उसे देखकर मुझे लगता है कि वे असली किसान हैं ही नहीं। एक असली किसान अपने पैदा किये हुए अनाज और सब्जियों को इतने अपमानजनक तरीके से कैसे बर्बाद कर सकते हैं?

मुझे समझ में नहीं आता कि लोग विरोध करने के लिए इन अमानवीय तरीकों का उपयोग क्यों करते हैं। कभी वे आम जनता और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं तो कभी वे ऐसे काम करना शुरू करते हैं जैसे वे अब कर रहे हैं। ये लोग केवल राजनीतिक दलों को सुनकर उनकी मन का काम करते हैं लेकिन वे अपने दिमाग का उपयोग नहीं करते और यही कारण है जिसकी वजह से हमारा देश पिछड़ेपन से पीछा नहीं छुड़ा पा रहा है

Sunday, May 27, 2018

अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो भी Petrol Prices के कम होने की कोई Guarantee नहीं है ।

पिछले Satarday, जब मैं कुछ Shares के Charts check कर रहा था, मैंने कच्चे तेल का chart भी देखा मैंने देखा, कि पिछले 08-09 महीनों में यह लगभग 50% बढ़ गया है। इत्तेफ़ाक़ से, उसी समय, एक news channel पे बढ़ते Petrol Price पर News चल रही थी, तो मैंने एक पोस्ट शेयर कर दी. मैंने लिखा,

“Petrol price is up because crude oil is up. लोग कहेंगे, कि मोदी ने rates बढ़ा दिए पर आपको अपना दिमाग भी लगाना है

मैंने ये पोस्ट डाली क्योंकि मैं प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करता हूं और मैं नहीं चाहता कि उनके Sopporters कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के चलते, बढ़ते हुए Petrol Price के कारण आने वाले चुनावों में उन्हें सत्ता से बाहर कर दें। उस पोस्ट के बाद मुझे कुछ Abusive comments मिले और उन trollers ने कहा कि भक्त short term memory loss होते हैं और मुझे वर्तमान में कच्चे तेल की कीमतों की तुलना वर्ष 2014 से पहले कच्चे तेल की कीमतों के साथ करनी चाहिए। इसलिए मैंने सोचा  कि मैं भारत में पेट्रोल की कीमतों पर थोड़ी सी study करूँगा, और मैंने केवल 2014 में इसकी कीमतों को compare किया बल्कि मैंने वर्ष 1989 से अब तक की इसकी कीमतों को भी देखा। मैंने देखा कि पेट्रोल की कीमत में मौजूदा वृद्धि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते हो रही है और मुझे यह भी पता चला कि 2014 से पहले कच्चे तेल की कीमत मौजूदा कच्चे तेल की कीमतों की तुलना में अधिक थी। और, मुझे यह भी पता चला कि सभी सरकारें बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के साथ पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ाती हैं, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते उनमें से कोई भी पेट्रोल की कीमतों को कम नहीं करता।

15 अक्टूबर 1990 में, जब श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (जनता दल से) प्रधान मंत्री थे, तो कच्चे तेल की कीमतें 105% बढ़ी और पेट्रोल की कीमतें 43.88% बढ़ीं। और उसके बाद, जब कांग्रेस सत्ता में आई और 1994 में ,श्री पामुलापर्ती वेंकट नारसिम्हा राव प्रधान मंत्री थे तब कच्चे तेल की कीमतों में  60% की गिरावट आईं थी लेकिन फिर भी पेट्रोल की कीमतें 37.20% बढ़ी थी। जब डॉ मनमोहन सिंह की प्रधानमंत्री थे, तब  कच्चे तेल की कीमतें 196% बढ़ीं और पेट्रोल की कीमतें 118% बढ़ी, जो acceptable था। मैंने कुछ डाटा भी निकला है, आप देख सकते हैं:


और उसके बाद, जब श्री नरेंद्र मोदी 2014 में सत्ता में आए, तो कच्चे तेल की कीमतें गिरीं और पेट्रोल की कीमतें भी गिरीं, लेकिन उतना नहीं गिरीं जितना ये कच्चे तेल के बढ़ने के साथ बढ़ी थीं। और अब, जब कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है, तो पेट्रोल की कीमतें फिर से बढ़ी हैं। नीचे दिया गया डेटा देखें:


इस सब से ये पता चलता है कि जब कच्चे तेल की गिरावट होती है तब तो कांग्रेस और ही बीजेपी, कोई भी पेट्रोल की कीमतें कम नहीं करते, लेकिन दोनों कच्चे तेल के कीमतें बढ़ने पे पेट्रोल की कीमतें बढ़ाते हैं। अब मैं ये सोचता हूँ कि कांग्रेस को ये सोचकर वोट क्यों देना चाहिए कि वो Petrol prices कम करेंगे जबकि मैं जनता हूँ कि 1994 में कांग्रेस ने पेट्रोल की कीमतों में कटौती नहीं की थी बल्कि बढ़ाई  थी जबकि कच्चे तेल की कीमतें 60% गिरी थी ? मुझे लगता है कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमारे देश के कल्याण और विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इसलिए मैं चाहता हूँ कि मोदी जी के Supporters पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कांग्रेस को vote करें और अगले चुनाव में भी बीजेपी को ही वोट करें क्यूंकि कांग्रेस भी Petrol Price कम नहीं करेगी। जब एक troller मुझे 2014 में पेट्रोल और कच्चे तेल की कीमतों को देखने के लिए कह सकता है, तो वह खुद 1994 में पेट्रोल की कीमतों और कच्चे तेल की कीमतों को क्यों नहीं देख सकता?

मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि हमें फिर से नरेंद्र मोदी को वोट देना चाहिए क्योंकि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो भी पेट्रोल  की कीमतों पर कटौती की कोई गारंटी नहीं है लेकिन अगर मोदी जी सत्ता में बने रहते हैं तो वो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।